साजन 200 मी फ्रीस्टाइल फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए

Ads

साजन 200 मी फ्रीस्टाइल फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 03:12 AM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 03:12 AM IST

ग्लास्गो, 29 जुलाई (भाषा) भारत के अनुभवी तैराक साजन प्रकाश राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके और अपनी हीट में पांचवें तथा कुल 20वें स्थान पर रहे ।

आठ सर्वश्रेष्ठ तैराक ही फाइनल में पहुंचते हैं । साजन एक मिनट 51 . 99 सेकंड का समय निकालकर काफी पीछे थे । उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक मिनट 46 . 61 सेकंड का है ।

32 वर्ष के साजन भारत के ही अनीश गौड़ा से भी पीछे रहे जो पदार्पण करते हुए एक मिनट 51. 64 सेकंड का समय निकालकर 18वें स्थान पर रहे ।

गौड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन एक मिनट 51 . 88 सेकंड है ।

बाद में भारत के आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने 15:36.25 का समय लिया। ऑस्ट्रेलिया के सैम शॉर्ट ने 14:42.11 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि उत्तरी आयरलैंड के डैनियल विफेन (14:44.70) और ऑस्ट्रेलिया के बेंजामिन गोडेमैन्स (14:49.50) उनके बाद रहे।

पैरा तैराकी में चैतन्य विश्वास कुलकर्णी और सुयश नारायण जाधव ने एस7 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह बना ली । कुलकर्णी हीट में चौथे स्थान पर रहे जिन्होंने 32 . 77 सेकंड का समय निकाला । वहीं जाधव 35 . 35 सेकंड के साथ छठे स्थान पर रहे ।

एस7 उन तैराकों के लिये हैं जिनका पैर पूरी तरह से काम नहीं करता है ।

इससे पहले साजन पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाइ और 200 मीटर बटरफ्लाइ में भी सेमीफाइनल में नहीं जा सके थे ।

भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी स्पर्धा में पैरा तैराक प्रशांत करमाकर ही पदक जीत सके हैं । उन्होंने 2010 में दिल्ली में हुए खेलों में 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस9 वर्ग में कांस्य पदक जीता था ।

भाषा मोना नमिता सुधीर

सुधीर