राहुल के साथ लंच और गप्पू पर हमला

राहुल के साथ लंच और गप्पू पर हमला

राहुल के साथ लंच और गप्पू पर हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 17, 2017 1:42 pm IST

वेब डेस्क। तथाकथित पप्पू सत्ता से दूर रहकर भी अपनी जगह पुख्ता करने में कामयाब रहे वहीं पेटेंट प्राप्त गप्पू सरकारी मशीनरी का बेतहाशा दुरूपयोग करने के बाद भी आज हिचकोले खा रहे है। यह उन कई ट्विटस में एक है जो तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले हैं। अब पप्पू का उपयोग शायद वे उनके लिए कर रहे हो जिनको पप्पू कहने पर गुजरात में रोक लगी हुई लेकिन गप्पू और सरकारी मशीनरी का बेतहाशा उपयोग से उनका इशारा किस ओर है यह तो आप समझ ही गए होंगे।

बच्चा और चच्चा की दिलचस्प जंग नए मुकाम पर

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी कुमार यादव 16 नवंबर को ट्विटर पर हमलावर नजर आए। उन्होंने लगातार कई ट्विटस किए जिनमें पप्पू का महिमामंडन किया गया था तो गप्पू को नीचा दिखाया गया। उन्होंने अपने दूसरे ट्विट में लिखा पप्पू अपने स्वाभाविक गुणों से लोकप्रियता के नए आयाम छू रहे है वहीं झूठे सपनों के सौदागर गप्पू का ग्राफ हजारों करोड़ रू आईटी सेल पर खर्च करने के बाद भी नाकामी के साथ नीचे गिर रहा है।  

देखें – 

तेजस्वी ने ठीक इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा समर्थित संस्थानों में भक्तों से प्रोपगेंडा उगलावा अस्थायी सस्ती प्रसिद्धि तो हासिल की जा सकती है, पर समय की कसौटी पर जांचने से बनावटी रंग उतर ही जाता है, जिस तरह गुजरात माॅडल और अच्छे दिन की लगातार कलाई खुल रही है। 

देखें – 

वैसे तेजस्वी के इस हमलावर अंदाज के पीछे की वजह उनका अगला ट्विट है जो उन्होंने आज किया उन्होंने आज राहुल गांधी के साथ लंच करते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे दोनों दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में इतमिनान से लंच करते नजर आ रहे है। तेजस्वी ने आॅफिस  को टेग करते हुए उन्होंने लिख अपने टाइट शेड्यूल से समय निकालकर मेरे साथ लंच करने के लिए धन्यवाद 

देखें – 

इस भविष्य के नेताओं की इस मीटिंग से साफ है कि आना वाला समय भाजपा और उनसे सहयोगियों के लिए मुश्किल होने वाला है। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में