मनाली-अमृतसर मार्ग पर रविवार से फिर शुरू होगी लक्जरी बस सेवा

Ads

मनाली-अमृतसर मार्ग पर रविवार से फिर शुरू होगी लक्जरी बस सेवा

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

धर्मशाला, 12 फरवरी (भाषा) मनाली-अमृतसर मार्ग पर हिमाचल सड़क परिवहन निगम की लक्जरी बस सेवा रविवार से बहाल होगी।

कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण राज्य सरकार द्वारा संचालित निगम की बस सेवा 10 महीने से बंद थी।

हिमाचल सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि बस अमृतसर से शाम छह बजकर 40 मिनट पर चलेगी और पठानकोट, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी तथा कुल्लू होते हुए अगले दिन सुबह आठ बजे मनाली पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में बस, मनाली से रात आठ बजे चलेगी।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल