मप्र: गुना में कार की टक्कर से दंपति और उनके सात वर्षीय पुत्र की मौत

मप्र: गुना में कार की टक्कर से दंपति और उनके सात वर्षीय पुत्र की मौत

मप्र: गुना में कार की टक्कर से दंपति और उनके सात वर्षीय पुत्र की मौत
Modified Date: July 19, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: July 19, 2026 7:26 pm IST

गुना (मध्यप्रदेश), 19 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के गुना जिले में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके सात वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना गुना से 25 किलोमीटर दूर म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम करीब पौने पांच बजे हुई।

थाना प्रभारी ब्रजमोहन भदौरिया ने बताया कि ग्वालियर की तरफ से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पिपरौदा निवासी तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मनोज कुशवाहा (34), उनकी पत्नी मालती (30) और सात वर्षीय पुत्र कार्तिक के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

भदौरिया ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है और उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में