शह मात The Big Debate: चीनी पर लड़ाई.. विपक्ष की चढ़ाई! विपक्ष ने डबल इंजन सरकार को दिखाया आईना, क्या है महंगाई पर शोर का सच?
Sugar Price Hike News: कांग्रेस ने रायपुर के राजीव गांधी चौक पर चीनी बांटकर BJP की डबल इंजन सरकार को आईना दिखाया।
Sugar Price Hike News/Image Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ में विपक्ष ने सड़क पर उतरकर सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा।
- कांग्रेस ने रायपुर के राजीव गांधी चौक पर चीनी बांटकर BJP की डबल इंजन सरकार को आईना दिखाया,
- मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दा विहीन हो चुकी है।
कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ अटैकिंग मोड में सत्याग्रह किया तो सत्तापक्ष की तरफ से कैबिनेट मंत्रियों ने मोर्चा संभाला। वर्तमान में महंगाई क्यों बढ़ी इसके कारण गिनाते हुए। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दा विहीन हो चुकी है, याद दिलाया कैसे इंदिरा और राजीव के समय शक्कर के दाम बढ़े थे। (Sugar Price Hike News)
Sugar Price Hike News: वैसे विपक्ष ने ना सिर्फ महंगाई पर बल्कि जनता से जुड़े एक और मुद्दे टूटे-पुलिया के खिलाफ भी मोर्चा खोला। PCC चीफ दीपक बैज ने चितापुर के टूटे पुल का वीडियो जारी करते हुए, मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधा। यानि एक तरफ महंगाई तो दूसरी तरफ बस्तर की बदहाल सड़कों पर विरोध। कांग्रेस ने आमजन से जुड़े मुद्दों के जरिए सरकार को सीधे-सीधे घेरना शुरू कर दिया है। जवाब में बीजेपी सरकार के मंत्री फिर से कांग्रेस को विकास विरोधी मानसिकता का बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश में हैं…सवाल ये कि क्या इस प्रदर्शन या सफाई से जनता को कोई राहत मिलेगी ?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: सियासी घाट में श्याम! एमपी में भगवान कृष्ण को लेकर शुरू हुई राजनीति, क्या आस्था के जरिए साधा जा रहा वोट बैंक?
- IAS Transfer and Posting Full List 2026: प्रदेश के 8 IAS अफसरों में बड़ा फेरबदल.. कुंदन कुमार बनाये गए इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के CEO.. देखें पूरी लिस्ट
- Bhopal Husband Wife News : पत्नी ने पति को इस बात के लिए इंकार तो कर दिया खौफनाक कांड, खुद की कलाई काटकर बोला- “मैं मरूंगा, तुम सबको फंसा दूंगा”!

Facebook


