Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail: कॉमेडियन कुणाल कामरा को मद्रास हाईकोर्ट ने दी अंतरिम अग्रिम जमानत, डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है मामला
Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail: मद्रास हाईकोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है।

Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail | Source: Kunal Kamra X
- मद्रास हाईकोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है।
- पूरा मामला महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।
- खार पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
नई दिल्ली: Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुडी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मद्रास हाईकोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। यह पूरा मामला महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। मद्रास हाईकोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा है कि याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि वे महाराष्ट्र की अदालत में अप्रोच नहीं कर सकते क्योंकि उनकी जान को खतरा है।
कुणाल ने डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail: बता दें कि, हाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुंबई की खार पुलिस ने कुणाल को 31 मार्च को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस इस मामले में दो बार कुणाल कामरा को तलब कर चुकी है। कुणाल कामरा को अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि, जब तक कुणाल कामरा स्थायी कानूनी उपाय नहीं कर लेते हैं तब तक उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी जाएगी। खार पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
क्या है पूरा मामला
Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail: दरअसल, कुणाल कामरा में खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपने हालिया शो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिव सेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत गाया था। उनका ये वीडियो सामने आने के बाद गुस्साए शिवसेना समर्थकों ने हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की थी। मद्रास हाई कोर्ट में दायर यचिका में कुणाल कामरा ने कहा कि, वे तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के रहने वाले हैं और उन्हें आशंका है कि मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मद्रास हाई कोर्ट ने कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दी है, जिससे उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिली है। यह राहत तब तक है जब तक वह स्थायी कानूनी उपाय नहीं अपनाते।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Madras High Court grants interim anticipatory bail to comedian Kunal Kamra, the case is related to his comment against Deputy CM Shinde

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm