महाकुंभ उत्तर और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं को एकजुट कर रहा है: केंद्रीय मंत्री

महाकुंभ उत्तर और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं को एकजुट कर रहा है: केंद्रीय मंत्री

महाकुंभ उत्तर और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं को एकजुट कर रहा है: केंद्रीय मंत्री
Modified Date: February 18, 2025 / 08:15 pm IST
Published Date: February 18, 2025 8:15 pm IST

महाकुंभ नगर (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के सबसे बड़े समागम महाकुंभ को लेकर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के लोगों में उत्साह चरम पर है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्यसभा सदस्य डॉक्टर के. लक्ष्मण ने मंगलवार को संगम में स्नान किया।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, “भारत का सनातन धर्म, आस्थावान लोगों के लिए एक अलौकिक अनुभव है। देशभर से रोज करोड़ों लोग संगम पहुंच रहे हैं जो भारतीय सनातन धर्म की ताकत का प्रतीक है।”

राज्यसभा सदस्य लक्ष्मण ने कहा कि दक्षिण भारत से हजारों-लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल होने आ रहे हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने संगम में स्नान कर खुद को धन्य माना। उन्होंने कहा, “महाकुंभ उन सभी लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है जिनकी हिंदुत्व और ईश्वर में आस्था है।”

महाकुंभ पहुंचे आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, “हमारी भाषा और संस्कृति अलग अलग हो सकती है, लेकिन हमारा धर्म एक है। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं।”

भाषा राजेंद्र नोमान

नोमान


लेखक के बारे में