महाराष्ट्र: सेना के जवान का बीमारी के बाद निधन, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार

महाराष्ट्र: सेना के जवान का बीमारी के बाद निधन, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार

महाराष्ट्र: सेना के जवान का बीमारी के बाद निधन, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार
Modified Date: August 26, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: August 26, 2026 3:39 pm IST

बीड, 25 अगस्त (भाषा) कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय सेना के एक जवान का पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया, जिसके बाद महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका दाह संस्कार किया गया।

जिला सूचना कार्यालय (डीआईओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सेना में ‘गनर’ किशोर लक्ष्मण वाघमारे का 22 अगस्त को पुणे के कमांड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। रविवार को कैज तहसील के कलंब स्थित उनके पैतृक गांव में उनका पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

वाघमारे पिछले आठ वर्षों से सशस्त्र बल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों, स्थानीय निवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी।

कैज के तहसीलदार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और युसुफवडगांव पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वाघमारे के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा, एक बेटी, माता-पिता और एक भाई हैं।

भाषा

सुमित संतोष

संतोष


लेखक के बारे में