महाराष्ट्र: जालना में दिव्यांग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र: जालना में दिव्यांग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र: जालना में दिव्यांग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 10, 2022 3:31 pm IST

जालना, 10 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में एक दिव्यांग महिला से पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि घटना 28 अगस्त को जिले की बदनापुर तहसील के एक गांव में हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग पीड़िता के परिवार के सदस्यों को बुधवार को इसके बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा फाल्गुनी अमित

अमित


लेखक के बारे में