महाराष्ट्र : बीड के होटल में जुए के अड्डे पर छापा, 8.5 लाख रुपये का सामान जब्त
महाराष्ट्र : बीड के होटल में जुए के अड्डे पर छापा, 8.5 लाख रुपये का सामान जब्त
बीड, 26 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में बंद पड़े एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया और नकदी, मोबाइल फोन तथा वाहन समेत कुल 8.59 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर सोमवार शाम गेवराई तहसील के देवकी गांव स्थित होटल पर छापा मारा।
एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी और अन्य सामान जब्त किया, जिसकी कुल कीमत 8.59 लाख रुपये है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा तान्या शफीक
शफीक

Facebook


