महाराष्ट्र : गोंदिया में शिक्षक से 45,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : गोंदिया में शिक्षक से 45,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : गोंदिया में शिक्षक से 45,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
Modified Date: May 12, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: May 12, 2026 4:53 pm IST

गोंदिया, 12 मई (भाषा) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक जिला परिषद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक से पेंशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए कथित तौर पर 45,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी (सीएएफओ) कार्यालय के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, एक शिकायत के आधार पर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को कनिष्ठ सहायक क्लर्क संदेश चंद्रशेखर सांभरे (35) को उसके दफ्तर में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता एक जिला परिषद विद्यालय में शिक्षक है और 31 मई को सेवा से सेवानिवृत्त होने वाला है। वह अपनी पेंशन के बारे में जानकारी लेने के लिए सीएएफओ के पास गया था।

अधिकारी के अनुसार, सांभरे ने वेतन राशि में त्रुटि बताकर शिकायतकर्ता से 1.92 लाख रुपये चुकाने को कहा और समस्या हल करने के लिए 50,000 रुपये रिश्वत मांगी।

उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में