महाराष्ट्र : बीड में व्यक्ति ने पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या कर फांसी से लटककर जान दी

Ads

महाराष्ट्र : बीड में व्यक्ति ने पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या कर फांसी से लटककर जान दी

  •  
  • Publish Date - September 25, 2021 / 05:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

बीड, 25 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को पर्ली तालुका के सिरसला गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, अल्लाबख्श अहमद शेख ने अपनी पत्नी शबनम (22) और बेटी अशफिया की गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में स्वयं फांसी लगा ली।

सिरसला पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप एकशिंघे ने बताया कि अल्लाबख्श पर्ली कस्बे में पन बिजली संयंत्र में वेल्डर के तौर पर काम करता था।

अधिकारी ने बताया कि दंपति को परभणी में एक शादी समारोह में जाना था और जब दोनों कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे तो परिवार उनके घर आया और पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्होंने बताया कि कुछ अंदेशा होने पर, रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ दिया और अल्लाबख्श को छत से लटका हुआ पाया, जबकि उसकी पत्नी और बेटी खून से लथपथ पड़ी थी।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और एक मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कहा कि हत्या-आत्महत्या पारिवारिक कलह का नतीजा हो सकती है।

भाषा

नेहा माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार