महाराष्ट्र : प्रधानमंत्री मोदी ने देहू में ‘शिला’ मंदिर का उद्घाटन किया

Ads

महाराष्ट्र : प्रधानमंत्री मोदी ने देहू में ‘शिला’ मंदिर का उद्घाटन किया

  •  
  • Publish Date - June 14, 2022 / 04:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

देहू (महाराष्ट्र), 14 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे के समीप देहू में संत तुकाराम महाराज मंदिर में एक शिला मंदिर का मंगलवार को उद्घाटन किया। यह मंदिर 17वीं सदी के संत को समर्पित है।

मोदी ने मंदिर के दौरे पर ‘वारकारियों’’ से भी बातचीत की। यह दौरा देहू में 20 जून से शुरू हो रहे वार्षिक ‘वारी’ परंपरा के मद्देनजर हो रहा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री को विशेष तुकाराम पगड़ी भी भेंट की गयी।

तुकाराम भक्ति आंदोलन में प्रतिष्ठित संत थे।

भाषा

गोला पवनेश

पवनेश