महाराष्ट्र : बुलढाणा में बस पुल से नीचे गिरी : दो की मौत, 20 से अधिक घायल

महाराष्ट्र : बुलढाणा में बस पुल से नीचे गिरी : दो की मौत, 20 से अधिक घायल

महाराष्ट्र : बुलढाणा में बस पुल से नीचे गिरी : दो की मौत, 20 से अधिक घायल
Modified Date: May 10, 2023 / 10:20 pm IST
Published Date: May 10, 2023 10:20 pm IST

बुलढाणा, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक निजी बस के पुल की रेलिंग तोड़कर सूखी नदी में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चिखली तालुका के पेठ गांव के पास मंगलवार की रात को हुआ, जब चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को चिखली कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बुलढाणा जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शेगांव शहर से पुणे की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में