मेजर गोगोई को महिला ने बताया फेसबुक फ्रेंड, कहा- मर्जी से साथ गई थी
मेजर गोगोई को महिला ने बताया फेसबुक फ्रेंड, कहा- मर्जी से साथ गई थी
श्रीनगर। कश्मीर में चर्चित मेजार लीतुल गोगोई के एक महिला के साथ होटल में घुसने पर हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि वह मेजर की फेसबुक फ़्रेंड है और अपनी मर्जी से उनके साथ जा रही थी। वहीं एक दिन पहले ही महिला के परिजनों ने मेजर गोगोई पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को फंसाया गया है।
पत्थरबाज को मानवढाल बनाकर जीप पर बांधकर घुमाने के बाद चर्चा आए मेजर गोगोई एक महिला को लेकर होटल गए थे। वहां स्टाफ के इनकार करने के बाद हुए विवाद के पश्चात पुलिस ने मेजर गोगोई से पूछताछ की थी। जबकि महिला ने स्थानीय मैजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में कहा कि वह मेजर की फेसबुक फ्रेंड है। महिला ने मैजिस्ट्रेट से कहा कि वह अपनी मर्जी से होटल जा रही थी, क्योंकि वह अपने दोस्त आर्मी अधिकारी के साथ समय बिताना चाहती थी।
यह भी पढ़ें : आलोक कटियार क्रेडा और अभिजीत सिंह आरडीए के नए सीईओ
अधिकारियों के अनुसार यह महिला बुडगाम के चेक-ए-कवूसा गांव की निवासी है। 10वीं तक पढ़ी इस महिला के आधार कार्ड में उसका जन्मवर्ष 1999 अंकित है। वह वयस्क है अथवा नहीं इसकी अब जांच की जाएगी
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


