सिक्किम के मंगन जिले में भूस्खलन से नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित हुआ
सिक्किम के मंगन जिले में भूस्खलन से नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित हुआ
गंगटोक, छह सितंबर (भाषा) सिक्किम के मंगन जिले में रविवार तड़के हुए भयावह भूस्खलन से दो नदियों का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चुंगथांग उप संभाग में तीस्ता और चयाकुंग नदियों के संगम के नजदीक नगा वन क्षेत्र में नव निर्मित नगा-टोसा सड़क के किनारे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। यह जगह थेन्ग सुरंग के ठीक सामने है।
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से दोनों नदियों का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया।
उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, जबकि संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि संकलंग और फिडांग चौकियों पर नदी का जलस्तर अभी सामान्य है, हालांकि पानी अब भी मटमैला है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन को जल स्तर की लगातार निगरानी करने और किसी भी बड़े बदलाव की तुरंत जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।
भाषा धीरज गोला
गोला

Facebook


