मेघालय के पूर्व यूडीपी विधायक जेमिनो मावथोह भाजपा में शामिल होंगे
मेघालय के पूर्व यूडीपी विधायक जेमिनो मावथोह भाजपा में शामिल होंगे
शिलॉंग, छह सितंबर (भाषा) मेघालय के पूर्व विधायक जेमिनो मावथोह ने रविवार को घोषणा की कि वह और उनके समर्थक 12 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।
कई वर्षों तक यूडीपी के उपाध्यक्ष और महासचिव के रूप में काम करने के बाद मावथोह ने मई में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
मावथोह कहा कि शनिवार को अपने समर्थकों के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की ओर से पहले भी मुझसे संपर्क किया गया था, लेकिन मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता था क्योंकि राजनीतिक फैसला बहुत सोच-समझकर लिया जाना चाहिए।’’
मावथोह ने बताया कि वह 12 सितंबर को शिलॉंग स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी में शामिल होंगे।
यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले यूडीपी के 12 में से नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
भाषा गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


