नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में असम को आदर्श बनाएं: राज्यपाल कटारिया

नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में असम को आदर्श बनाएं: राज्यपाल कटारिया

नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में असम को आदर्श बनाएं: राज्यपाल कटारिया
Modified Date: October 1, 2023 / 06:22 pm IST
Published Date: October 1, 2023 6:22 pm IST

गुवाहाटी, 30 सितंबर (भाषा) असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन में राज्य को एक आदर्श के तौर पर पेश करने के लिए प्रभावी कदम उठायें।

राज्यपाल ने शनिवार को गुवाहाटी में एनईपी-20 कार्यान्वयन पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नई शिक्षा नीति भारत की प्राचीन समृद्ध विरासत और ज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए तैयार की गई है।’’

उन्होंने असम में एनईपी कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी व्यक्त की और राज्य की शिक्षा प्रणाली में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को उनके सहयोग और योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

कटारिया ने बताया कि शैक्षणिक संस्थान और संकाय सदस्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘इसलिए, संकाय सदस्यों को एनईपी 2020 के कार्यान्वयन के लिए अत्यधिक प्रेरित किया जाना चाहिए और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राज्य के भीतर इसके कार्यान्वयन में एकरूपता का पालन करना चाहिए।’’

राज्य के विश्वविद्यालयों और संस्थानों द्वारा एनईपी के कार्यान्वयन की स्थिति पर प्रस्तुतियां दी गईं।

भाषा खारी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में