मलयाली कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का निधन

मलयाली कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का निधन

मलयाली कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: February 25, 2021 10:05 am IST

तिरुवनंतपुरम, 25 फरवरी (भाषा) मलयाली भाषा के लोकप्रिय कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 81 वर्ष के थे। समकालीन मलयाली साहित्य के प्रतिष्ठित कवि को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

पत्तनमत्तिट्टा जिले के तिरुवल्ला में जन्मे नम्बूदरी का काम आधुनिकता और परंपराओं के परस्पर मेल के लिए जाना जाता है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज दोपहर आवास पर हुआ।

उन्हें केरल साहित्य अकादमी सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उनकी कुछ महत्वपूर्ण कृतियों में… ‘स्वातंधरते – कुरीच उरु गीतम’, ‘भूमिगीतांजल’, ‘इंडिया एन्ना विक्रम’, ‘अपराजिता’, ‘अरण्यकम’ आदि शामिल हैं।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में