मालवीय नगर होटल अग्निकांड हृदयविदारक त्रासदी, घायलों को दिया जा रहा सर्वोत्तम इलाज: अमित शाह

मालवीय नगर होटल अग्निकांड हृदयविदारक त्रासदी, घायलों को दिया जा रहा सर्वोत्तम इलाज: अमित शाह

मालवीय नगर होटल अग्निकांड हृदयविदारक त्रासदी, घायलों को दिया जा रहा सर्वोत्तम इलाज: अमित शाह
Modified Date: June 3, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: June 3, 2026 3:18 pm IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर के एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को इस हादसे को ‘हृदयविदारक त्रासदी’ बताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक संदेश में शाह ने कहा, ‘‘दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत में स्थित ‘फ्लरिश स्टे’ बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, जो मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के रहने वाले थे।

उन्होंने अंदेशा जताया कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि घायल हुए कई लोगों की हालत बेहद नाजुक है।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद सुरक्षित निकाले गए लोगों में पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों के रिश्तेदार भी शामिल हैं, जो इस होटल में ठहरे हुए थे।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में