ममता बनर्जी चोटिल, अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी चोटिल, अस्पताल में भर्ती
कोलकाता, 14 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे पर बृहस्पतिवार शाम चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यह जानकारी दी।
तृणमूल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’’ पार्टी ने बनर्जी के माथे से खून बहने की तस्वीरों को पोस्ट किया है।
सूत्रों के मुताबिक, बनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। तृणमूल प्रमुख बनर्जी को चोट कैसे लगी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
भाषा आशीष माधव
माधव

Facebook


