Kolkata Doctor Rape-Murder Case Update : खाली कुर्सियों को निहारती रहीं ममता बनर्जी..मिलने नहीं आया एक भी डॉक्टर, बंगाल के लोगों से मांगी माफी
CM Mamata Banerjee’s meeting with doctors : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों की खातिर मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।

CM Mamata Banerjee's meeting with doctors
कोलकाता। CM Mamata Banerjee's meeting with doctors : पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदर्शनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों को गुरुवार को एक पत्र लिखकर शाम पांच बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया ताकि आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और हत्या के मुद्दे पर जारी गतिरोध को समाप्त किया जा सके लेकिन लेकिन हड़ताली डॉक्टर बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग पर अड़े रहे और बैठक नहीं हो सकी। ममता बनर्जी ने करीब दो घंटे तक कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉक्टरों का इंतजार किया, लेकिन डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल नहीं पहुंचा।
CM Mamata Banerjee's meeting with doctors : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों की खातिर मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर की हत्या मामले में मैं भी न्याय चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से माफी मांगती हूं, जिन्हें उम्मीद थी कि आज आरजी कर गतिरोध खत्म हो जाएगा।
बैठक के लिए 2 घंटे तक इंतजार
डॉक्टरों के बैठक में नहीं पहुंचने पर ममता बनर्जी ने कहा कि हमने डॉक्टरों के साथ बैठक के लिए 2 घंटे तक इंतजार किया। हमने देखा कि उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। हमने उनसे बातचीत के लिए खुले दिमाग से आने को कहा था। बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। इससे पहले एक अन्य अवसर पर मैंने बातचीत में शामिल होने के लिए इंतजार किया था। कोई बात नहीं, मैं उन्हें माफ करती हूं क्योंकि वे बहुत छोटे हैं। हमारे पास बैठक को रिकॉर्ड करने की पूरी व्यवस्था थी। प्रक्रिया की पारदर्शिता और सटीक दस्तावेजीकरण के लिए और हम सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से रिकॉर्डिंग साझा करने के लिए भी तैयार थे।
ममता से मिलने को तैयार नहीं डॉक्टर
ममता बनर्जी दो घंटे तक कॉन्फ्रेंस हॉल में अकेली बैठी रहीं और डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल का इंतजार करती रहीं, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद सीएम ममता कॉन्फ्रेंस हॉल से चली गईं। ममता बनर्जी के अकेले बैठे रहने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि हड़ताली डॉक्टरों से बातचीत के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं और ममता बनर्जी अकेली बैठकर उनका इंतजार कर रही हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Mamata Banerjee kept looking at the empty chairs... not even a single doctor came to meet her

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm