ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी
ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी
कोलकाता, 16 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘श्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए खुशी, शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।’’
केजरीवाल बुधवार को 55 साल के हो गए। उन्होंने सभी से मजबूत भारत की नींव रखने की शपथ लेने का आह्वान किया।
बनर्जी और केजरीवाल के बहुत ही मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।
भाषा धीरज पवनेश
पवनेश

Facebook


