ममता बनर्जी ने कक्षा 10 के छात्रों को दीं परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं

Ads

ममता बनर्जी ने कक्षा 10 के छात्रों को दीं परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 12:16 PM IST

कोलकाता, दो फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार से शुरू हुई कक्षा 10 की राज्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में 9.5 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं। सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।’’

कक्षा 10 की राज्य बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी को समाप्त होगी। छात्रों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

पुलिस ने परीक्षा के समय (सुबह 10:45 बजे से अपराह्न दो बजे तक) सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी थानों और यातायात गार्डों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है।

भाषा खारी शोभना

शोभना