Reported By: Atul Tiwari
,Pachmarhi Hotel Blast Video/Image Source: IBC24
नर्मदापुरम: Pachmarhi Hotel Blast: मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की निजी होटल सेरेनिटी में मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे किचन में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि होटल की छत गिर गई। होटल में उस समय कुल 19 पर्यटक ठहरे हुए थे। धमाके के बाद महाराष्ट्र के बुलढाना के एक परिवार के पुरुष, महिला और बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा होटल के दो कर्मचारी भी हादसे की चपेट में आए।
मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के परिवार के मुखिया को सिर और अंदरूनी चोटें आई हैं, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला और बच्चे को भी सिर में चोटें लगी हैं। वहीं होटल स्टाफ का एक कर्मचारी गंभीर हालत में नर्मदापुरम रेफर किया गया है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने बताया कि पचमढ़ी में लगभग दस साल पहले भी इसी तरह का सिलेंडर ब्लास्ट एक होटल में हो चुका है।
Pachmarhi Hotel Blast: एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया कि पचमढ़ी में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 पर्यटक और 1 होटल का कर्मचारी शामिल है। सभी को नर्मदापुरम रेफर किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।