Bhopal CP IPS Sanjay Kumar: सीनियर IPS संजय कुमार ने संभाला राजधानी पुलिस कमिश्नर का पद.. नक्सलवाद के सफाये में निभाई अहम भूमिका..

Ads

Bhopal New CP IPS Sanjay Kumar: पिछले दिनों मध्यप्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा भापुसे अफसरों का तबदला और नियुक्ति आदेश जारी किया गया था। इस ट्रांसफर आदेश से प्रभावित होने वालों में ज्यादातर पुलिस अधिकारी ADG और IG रैंक के थे।

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 01:17 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 01:56 PM IST

Bhopal CP IPS Sanjay Kumar || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • संजय कुमार बने भोपाल पुलिस कमिश्नर
  • बालाघाट में नक्सल विरोधी रणनीति के सूत्रधार
  • 2007 बैच आईपीएस को बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल: मध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले से लाल लड़ाकों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की रणनीति तैयार करने वाले तेजतर्रार IPS संजय कुमार ने राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर का पद संभाल लिया है। (Bhopal CP IPS Sanjay Kumar) संजय कुमार 2007 बैच के आईपीएस है। इससे पहले वह बालाघाट रेंज में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनात थे।

तब्दले से प्रभावित अधिकारी ADG और IG रैंक के

गौरतलब है कि, पिछले दिनों मध्यप्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा भापुसे अफसरों का तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किया गया था। इस ट्रांसफर आदेश से प्रभावित होने वालों में ज्यादातर पुलिस अधिकारी ADG और IG रैंक के थे।

अपने आदेश में सरकार ने भोपाल पुलिस मुख्यालय में तैनात, 1992 बैच के आईपीएस, एडीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव को सी.आई.डी एडीजी के साथ सतर्कता भोपाल (विशेष पुलिस महानिदेशक) के पद पर तबादला किया था। (Bhopal CP IPS Sanjay Kumar) इसी तरह उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर (परिवहन विभाग को संलग्न) के तौर पर तैनात किया गया था। देखें पूरी लिस्ट

क्रमांक अधिकारी का नाम, बैच एवं वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, भापुसे (1992), विशेष पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल विशेष पुलिस महानिदेशक, सी.आई.डी., पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार
2 श्री अनंत कुमार सिंह, भापुसे (1994), केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति उपरांत राज्य में कार्यभार ग्रहण करने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / संयुक्त संचालक, म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, भोपाल
3 श्री के.पी. वेंकटेश्वर राव, भापुसे (1995), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय, भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार
4 श्री उमेश जोगा, भापुसे (1997), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर (परिवहन विभाग को संलग्न)
5 श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, भापुसे (1997), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एस.टी.एफ., पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार
6 श्री विवेक शर्मा, भापुसे (1998), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल (परिवहन विभाग से संलग्न सेवाएं लेते हुए)
7 श्री अंशुमन यादव, भापुसे (1998), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र. (खेल एवं युवक कल्याण विभाग को संलग्न)
8 श्री राकेश गुप्ता, भापुसे (1999), संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन (खेल एवं युवक कल्याण विभाग से सेवाएं वापस लेते हुए)
9 श्री अभय सिंह, भापुसे (2002), पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) पुलिस महानिरीक्षक (योजना), पुलिस मुख्यालय, भोपाल
10 श्री हरिनारायण चारी मिश्र, भापुसे (2003), पुलिस अधीक्षक, नगरीय पुलिस जिला भोपाल पुलिस महानिरीक्षक (एसआईआर), पुलिस मुख्यालय, भोपाल
11 श्री संजय कुमार, भापुसे (2004), पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन, बालाघाट पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल
12 श्री संजय तिवारी, भापुसे (2004), पुलिस महानिरीक्षक (योजना), पुलिस मुख्यालय, भोपाल पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) जोन
13 सुश्री चैत्रा एन, भापुसे (2006), पुलिस महानिरीक्षक (एसआईआर), पुलिस मुख्यालय, भोपाल पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन, शहडोल
14 श्री ललित शाक्यवार, भापुसे (2008), पुलिस महानिरीक्षक, शिकायत एवं मानव अधिकार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन, बालाघाट

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. संजय कुमार कौन हैं?

संजय कुमार 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो नक्सल विरोधी अभियानों के लिए जाने जाते हैं।

Q2. संजय कुमार को कहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है?

उन्हें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Q3. नक्सलवाद के खिलाफ उनकी क्या भूमिका रही है?

बालाघाट जिले में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक रणनीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही।