Mami-Bhanja Affair: भांजे के साथ सेक्स कर रही महिला! बेटे ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा, ना कर सके खुलासा इसलिए कर दिया ये खौफनाक कांड

Ads

भांजे के साथ सेक्स कर रही महिला! बेटे ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा, Mami-Bhanja Affair Latest News, Read full News

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 11:14 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 12:38 AM IST

साहिबगंज। Mami-Bhanja Affair: आज के समय में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। लोग अपने ही करीबियों के साथ मारपीट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड से सामने आया है। यहां के साहिबगंज जिले में अवैध संबंध उजागर होने के डर से एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के पास स्थित पोखर किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी आयुष कुमार ने अपनी मां मीनू देवी (33) को ममेरे भाई रोहित साहा (30) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसका विरोध करने पर मीनू देवी और उसके प्रेमी रोहित साहा ने उसकी हत्या कर दी थी। बरहरवा एसडीपीओ ने बताया कि 7 फरवरी को ग्राम रतनपुर निवासी आयुष कुमार की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए जाने की सूचना मिली थी। मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बरहरवा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की मां मीनू देवी (33 वर्ष) और मृतक के ममेरे भाई रोहित साहा (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इतने सालों से चल रहा था अफेयर

Mami-Bhanja Affair: आरोपियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उनके बीच अवैध संबंध थे। 7 फरवरी की रात करीब 9 बजे, जब आयुष के पिता घर पर मौजूद नहीं थे, मीनू देवी ने रोहित साहा को फोन कर घर के पीछे बुलाया। इसी दौरान आयुष कुमार ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और इसका विरोध किया। दोनों को डर था कि अगर यह बात बाहर आ गई तो उनका संबंध उजागर हो जाएगा। इसी डर में दोनों ने मिलकर आयुष का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पास के पोखर किनारे छोड़ दिया गया ताकि मामला किसी और दिशा में चला जाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। रिश्ते में दोनों आरोपी मामी-भांजी लगते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-