Vande Bharat: दाऊद इब्राहिम को आतंकी नहीं मानती ममता कुलकर्णी! विवाद बढ़ने के बाद दी सफाई

Mamta Kulkarni: दाऊद इब्राहिम को आतंकी नहीं मानती ममता कुलकर्णी! विवाद बढ़ने के बाद दी सफाई

Vande Bharat: दाऊद इब्राहिम को आतंकी नहीं मानती ममता कुलकर्णी! विवाद बढ़ने के बाद दी सफाई

Mamta Kulkarni | Photo Credit: IBC24

Modified Date: October 31, 2025 / 12:26 am IST
Published Date: October 31, 2025 12:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाती हैं
  • उन्होंने कहा – दाऊद इब्राहिम आतंकी नहीं, मुझे ब्रह्मज्ञान हुआ है
  • गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बयान देकर बढ़ाया विवाद

रायपुरः Mamta Kulkarni मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी अंतर्राष्ट्रीय तस्कर, कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर, जिसे पकड़ने इंटरपोल ने 2005 में ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा। उसे ममता कुलकर्णी आतंकी नहीं मानती। वो ममता कुलकर्णी जिन्हें खुद कभी बॉलीवुड में कामयाब हेरोइन्स में गिना जाने लगा था, लेकिन अब वो एक महामंडलेश्वर कहलाने लगी हैं। बयानों से विवादों की आग लगाने वाली ममता का ये नया ज्ञान क्या है?

Mamta Kulkarni महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि आज कल ममता कुलकर्णी इसी नाम से जानी जाती है। बॉलीवुड के फिल्मों से गायब होने के बाद जब इसी साल प्रयागराज में हुए कुंभ में प्रकट हुई। कैमरे के सामने आकर संन्यासी बनी तो उनकी भक्ति देखकर किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि भी दी। संत बनने और भगवा वस्त्र धारण करने के 9 महीने बाद यमाई ममता नंद गिरि को ब्रह्म ज्ञान मिला कि भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है।

ममता कुलकर्णी मंगलवार को गोरखपुर पहुंची थी। यहां पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद गोरखपुर में एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने अपना ज्ञान बांचना शुरू की। इसी दौरान अंडरवर्ल्ड से जु़ड़े एक सवाल पर ममता ने दाऊद को लेकर अपना ज्ञान सबके सामने रखा। दाऊद मामले पर विवाद बढ़ने के बाद ममता का नया वीडियो सामने आया, जिसमें वो सफाई देती नजर आई।

खैर ममता कुलकर्णी ने अपने बयान पर भले सफाई देते हुए बयान को तोड़ मोड़ कर पेश करने की बात कही, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन को लेकर एक्ट्रेस से संन्यासी बनी महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि के नए आत्मज्ञान पर वैसे ही सवाल उठ रहे हैं, जैसे उनके महांडलेश्वर बनने पर उठी थी।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।