प्रशासनिक समीक्षा बैठकों के लिए ममता सिलीगुड़ी रवाना
प्रशासनिक समीक्षा बैठकों के लिए ममता सिलीगुड़ी रवाना
कोलकाता, 28 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुईं जहां वह पांच जिलों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक समीक्षा बैठकें करेंगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ममता बनर्जी ने इससे पहले मालदा जिले के अधिकारियों के साथ मार्च में समीक्षा बैठक की थी।
राज्य में कोविड-19 की स्थिति के कारण समीक्षा बैठक टाल दी गई थी।
अधिकारी ने कहा कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को और दार्जिलिंग, कलिम्पोंग तथा कूचबिहार जिलों के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक करेंगी।
भाषा यश अविनाश
अविनाश

Facebook


