बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति गिरफ्तार, 3.18 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति गिरफ्तार, 3.18 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति गिरफ्तार, 3.18 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
Modified Date: April 29, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: April 29, 2026 8:07 pm IST

बेंगलुरु, 29 अप्रैल (भाषा) बैंकॉक से आए एक यात्री को बुधवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 3.18 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मादक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है।

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को रोका गया और उसके बैग में छिपाकर रखा गया 9.08 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3.18 करोड़ रुपये है।

भाषा शोभना माधव

माधव


लेखक के बारे में