महिला के साथ कथित दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
महिला के साथ कथित दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर, 27 मई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले के गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप वायरल करने के मामले में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थानाधिकारी राणीदान ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीडि़ता की ओर से इस संबंध में आरोपी ट्रक चालक सुनील के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज करवाया गया था।
आरोपी पिछले तीन चार साल से सोशल मीडिया के माध्यम से उसके साथ पीड़िता के सम्पर्क में था। पीडिता का आरोप है कि उसने इस दौरान उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 376 और सूचना प्रोद्योगिकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा सं कुंज रंजन
रंजन

Facebook


