नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) सोशल मीडिया पर एक वीडियो में अवैध पिस्तौल कथित तौर पर लहराते दिखे 23 वर्षीय युवक को उत्तर पूर्वी दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी अनस वेलकम कॉलोनी का रहने वाला है और उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि उसके पास से एक पिस्तौल तथा सात कारतूस बरामद किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि अनस के खिलाफ वेलकम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अनस ने कथित तौर पर बताया कि उसने हथियार कहां से खरीदा था।
पुलिस हथियार के स्रोत की जांच कर रही है और इसे मुहैया कराने से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
भाषा जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र
देवेंद्र