जम्मू-कश्मीर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 8, 2025 / 03:22 pm IST
Published Date: November 8, 2025 3:22 pm IST

जम्मू, आठ नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी फैयाज अहमद बडगाम जिले के चडूरा का रहने वाला है और वह 2023 में जम्मू में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी से बच रहा था।

उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को पुंछ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उसके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुंछ निवासी शिकायतकर्ता जावेद इकबाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पंचायत लेखाकार की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 4.20 लाख रुपये ठग लिए।

इसने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अहमद के खिलाफ 2022 में अपराध शाखा में दो अलग-अलग मामले भी दर्ज किये गये थे।

पुलिस ने बताया कि एक विशेष टीम पिछले तीन महीने से उस पर नजर रख रही थी और शुक्रवार को उसे जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसने बताया कि आरोपी को पुंछ के उप-न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में