रेमडेसिविर टीका दिलाने की आड़ में ठगी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

रेमडेसिविर टीका दिलाने की आड़ में ठगी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 07:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) कोविड-19 मरीज के उपचार में उपयोग होने वाला रेमडेसिविर टीका दिलाने की आड़ में लोगों से ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रीवा निवासी अमन सिंह के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित नीरज कुमार तिवारी ने पुलिस से शिकायत करके आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया के जरिये मिले एक फोन नम्बर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने उन्हें रेमडेसिविर टीका उपलब्ध कराने के नाम पर 8,000 रुपये की ठगी कर ली।

तिवारी को अपने बीमार रिश्तेदार के लिए छह रेमडेसिविर टीके की जरूरत थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने तिवारी से पैसे लेने के बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया।

भाषा शफीक अमित

अमित