फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: July 15, 2021 1:10 pm IST

मोतिहारी, 15 जुलाई (भाषा) बिहार के पूर्वी चंपारण जिला की पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात गोविंदगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल परिसर से अमूल्य कुमार (25) नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि अमूल्य कुमार के पास से बरामद वस्तुओं में एक फर्जी पहचान पत्र, सीबीआई की नकली मुहर और 5.66 लाख रुपये नकद शामिल है। पहचान पत्र में उसने खुद को सीबीआई का पुलिस अधीक्षक बताया है।

झा ने बताया कि अमूल्य लोगों को नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर ठगता था। साथ ही वह अपना काम करवाने के लिए जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव भी डालता था।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

भाषा सं. अनवर नीरज

नीरज


लेखक के बारे में