उत्तर दिल्ली में साढ़ू की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर दिल्ली में साढ़ू की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर दिल्ली में साढ़ू की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: May 21, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: May 21, 2026 8:40 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी मेट्रो स्टेशन के पास अपने साढ़ू की हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर परिवार में चल रहे वैवाहिक विवादों से जुड़े झगड़े के बाद राजा कुमार की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, 13 मई को वजीराबाद थाने को बुराड़ी मेट्रो स्टेशन के पास एक गड्ढे में एक शव होने की सूचना मिली।

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बांठिया ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और आंशिक रूप से सड़ा हुआ शव बरामद किया जिस पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, पीड़ित की पत्नी बबीता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सपना का अपने पति जितेंद्र कुमार से वैवाहिक विवाद चल रहा था और वह पिछले एक महीने से उनके घर पर रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि 10 मई की शाम को जितेंद्र अपनी पत्नी से मिलने बबीता के घर आया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान राजा ने जितेंद्र को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी बाद में राजा को स्कूटर पर बिठाकर बुराड़ी मेट्रो स्टेशन की ओर ले गया और उसके बाद राजा का कोई पता नहीं चला। 11 मई को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह राजा को शराब पिलाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को गड्ढे में फेंक दिया।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में