गोवा में बच्चों के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

गोवा में बच्चों के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

गोवा में बच्चों के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: March 28, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: March 28, 2026 1:13 pm IST

पणजी, 28 मार्च (भाषा) गोवा पुलिस ने मडगांव के एक स्टोर में दो बच्चों के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने के मामले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिण गोवा में शहर के एक लोकप्रिय स्टोर में हुई, जहां पांच और सात साल के बच्चे शुक्रवार को अपनी मां के साथ गए थे।

उन्होंने बताया कि फार्तोडा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी टिबुर्सियो मोंटेइरो ने बिलिंग काउंटर के पास बच्चों के समक्ष कथित तौर पर अभद्र रूप से अंग प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पोंडा शहर से पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, गोवा बाल अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (शब्द, इशारा या किसी महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा माधव सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में