फरीदाबाद में एक व्यक्ति 19वर्षीय युवती से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
फरीदाबाद में एक व्यक्ति 19वर्षीय युवती से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
फरीदाबाद (हरियाणा), 13 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने को लेकर बृहस्पतिवार को महिला एनआईटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 28 वर्षीय प्रशांत फरीदाबाद के गांव समयपुर का रहने वाला है। उनके अनुसार प्रशांत की बहन पीड़िता के घर के पास में रहती है , ऐसे में प्रशांत का पीड़िता के घर के पास आना-जाना था और फिर उसकी उससे जान पहचान हुई थी।
पीडि़त लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहली बार 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया था और इस वारदात के सम्बंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी करीब डेढ़ वर्ष से पीडि़ता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।
शिकायत के मुताबिक पीडि़ता को ब्लैक मेल कर आरोपी ने उससे करीब 80,000 रुपये ऐंठ लिये।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार

Facebook


