गिरीडीह, चार अप्रैल (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक व्यक्ति को 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार करके उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि चार महीने की गर्भवती लड़की के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गावां पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी जयप्रकाश कुमार ने कहा, ‘‘आरोपी ने नाबालिग लड़की से बार-बार बलात्कार किया था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लड़की के माता-पिता ने उसके शरीर में संदिग्ध शारीरिक बदलाव देखने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा था और उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।’’
भाषा तान्या संतोष
संतोष