मध्य दिल्ली में में छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मध्य दिल्ली में में छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) मध्य दिल्ली में छह वर्षीय एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 34 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात देशबंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अंकित (34) के तौर पर हुई है जो दिल्ली के किशनगंज का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे स्थानीय लोग पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के सदस्यों के साथ देशबंधु गुप्ता रोड थाने की एक पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद छह वर्षीय पीड़िता को तुरंत चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
भाषा नोमान नोमान सुभाष
सुभाष

Facebook


