केरल में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार

केरल में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार

केरल में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार
Modified Date: April 30, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: April 30, 2026 5:27 pm IST

त्रिशूर (केरल), 30 अप्रैल (भाषा) केरल के त्रिशूर में अपनी पत्नी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अविनिस्सेरी के वट्टमावु क्षेत्र की रहने वाली उन्नीमाया (30) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि सुबह घटना के तुरंत बाद महिला का पति शिवप्रसाद घर से निकल गया था। हालांकि, उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

नेदुपुझा थाने के अधिकारियों ने बताया कि उन्नीमाया एक निजी कंपनी में काम करती थी और घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में काम पर जाने के लिए तैयार हो रही थी तभी शिवप्रसाद ने कथित तौर पर उस पर हमला कर उसका गला घोंट दिया।

इसके बाद शोर सुनकर शिवप्रसाद की मां ने पड़ोसियों को सूचित किया लेकिन उसने कथित तौर पर उन्हें घर में घुसने नहीं दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के जाने के बाद पड़ोसी कमरे में दाखिल हुए और उन्नीमाया को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शिवप्रसाद और उन्नीमाया विवाह से पूर्व रिश्ते में थे और उन्होंने लगभग 10 साल पहले शादी की थी।

पुलिस को संदेह है कि शिवप्रसाद को लगता था कि उन्नीमाया का किसी और से संबंध है।

अधिकारियों ने कहा कि हत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में