तिरुवनंतपुरम में चलती कार में आग लगने से व्यक्ति की जलकर मौत

Ads

तिरुवनंतपुरम में चलती कार में आग लगने से व्यक्ति की जलकर मौत

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 05:20 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 31 अगस्त (भाषा) केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास वेंगानूर में सोमवार तड़के चलती कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब पांच बजे वेंगानूर में महात्मा अय्यंकाली स्मारक के पास हुई जब चलती कार में अचानक आग लग गई।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी एक ऑटो-रिक्शा चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और उसके भीतर मौजूद व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

शव और कार के पूरी तरह जल जाने के कारण पुलिस शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं कर पाई। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने वाहन का पंजीकरण नंबर पता करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर पता चला कि कार कोट्टायम के थेलाकोम निवासी टाइटस कुरियन के नाम पर पंजीकृत थी।

जांच में पुष्टि हुई कि वह शव कुरियन का ही था।

पुलिस ने बताया कि कुरियन का रविवार रात परिवार के सदस्यों से झगड़ा हो गया था जिसके बाद वह घर से चला गया।

पुलिस इस मामले में आत्महत्या की आशंका के कोण से भी जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि आग का शिकार हुए वाहन में कोई ज्वलनशील पदार्थ तो मौजूद नहीं रखा था।

शव को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा सुमित नरेश

नरेश