बारामूला में एक व्यक्ति को 1.2 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया
बारामूला में एक व्यक्ति को 1.2 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया
श्रीनगर, आठ अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में एक कथित तस्कर को एक किलोग्राम से अधिक ‘ब्राउन शुगर (एक प्रकार का मादक पदार्थ)’ के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के बोनियार इलाके में उसे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मंजूर अहमद मीर नामक यह व्यक्ति सोमवार रात 1.20 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और एक डिजिटल तौल मशीन के साथ पकड़ा गया। वह बोनियार के बर्नेट का रहने वाला है।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


