जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
Modified Date: September 6, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: September 6, 2026 9:23 pm IST

जयपुर, छह सितंबर (भाषा) जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोडाला के रामनगर विस्तार निवासी गौरव शर्मा (25) सीतापुरा स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता था। चार सितंबर की रात उसका शव मानसरोवर में गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन इमारत के नीचे लहूलुहान हालत में मिला।

मानसरोवर के थाना प्रभारी सतीश चंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गौरव शुक्रवार शाम करीब सात बजे पैदल घर से निकला था। वह निर्माणाधीन इमारत में पहुंचा और सीढ़ियों के बंद रास्ते को फांदकर अंदर चला गया। इसके बाद वह 13वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

भाषा बाकोलिया सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में