युवक के साथ दोस्तों ने किया मजाक तो निगला जहर, मौत

Ads

युवक के साथ दोस्तों ने किया मजाक तो निगला जहर, मौत

  •  
  • Publish Date - August 27, 2023 / 06:48 PM IST,
    Updated On - August 27, 2023 / 06:48 PM IST

जींद, 27 अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में दोस्तों के मजाक से कथित रूप से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी किसी तरह का आरोप पर नहीं लगाया है और अलेवा थाना पुलिस ने रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान सोहन (21) के तौर पर की गयी है, वह स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र था, जिसने गत दिवस शाम को संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सोहन के पिता सुरेश ने बताया कि गत दिवस शाम को सोहन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसने उल्टियां शुरू कर दी और जब उन्होंने बेटे0 से पूछा तो उसने बताया कि उसने सल्फास की पुडिय़ा निगल ली है क्योंकि उसके साथी कहते थे कि वह लडक़ी जैसी दिखता है ।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन