नहाने के दौरान कुंड में डूबने से एक युवक की मौत

नहाने के दौरान कुंड में डूबने से एक युवक की मौत

नहाने के दौरान कुंड में डूबने से एक युवक की मौत
Modified Date: August 15, 2024 / 07:34 pm IST
Published Date: August 15, 2024 7:34 pm IST

जयपुर, 15 अगस्त (भाषा) जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कुंड में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी ईश्चर चंद्र पारीक ने बताया कि हथनी कुंड में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और ‘सिविल डिफेंस’ की टीम मौके पर पहुंची एवं करीब 30 मिनट तक चले बचाव अभियान के बाद शव को कुंड से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नाहरी का नांका निवासी शाहिद (20) के रूप में की गई है।

पारीक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि शाहिद अपने दोस्तों के साथ कुंड पर नहाने गया था और नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह डूब गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है एवं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में