केरलम में गोदाम में लिफ्ट गिरने से व्यक्ति की मौत
केरलम में गोदाम में लिफ्ट गिरने से व्यक्ति की मौत
कोच्चि, 29 सितंबर (भाषा) केरलम के एर्नाकुलम जिले के मुवाट्टुपुझा स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के गोदाम में लिफ्ट गिरने से 19 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुवाट्टुपुझा के पास पेरिंगाझा के निवासी अक्षय कृष्णन के रूप में हुई है।
यह घटना सोमवार अपराह्न करीब दो बजे वेल्लूरकुन्नम में नवनिर्मित तीन मंजिला नगरपालिका भवन में स्थित एक गोदाम में हुई।
पुलिस के अनुसार, दुकान का कर्मचारी अक्षय ऊपरी मंजिलों पर रखी कुछ चीजें लेने के लिए गोदाम गया था, तभी लिफ्ट गिर गई।
उसने बताया कि बाद में वह गोदाम के फर्श पर पड़ा मिला।
पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में थोडुपुझा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
टेलीविजन चैनलों पर मंगलवार को प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में लिफ्ट के नीचे आते और अक्षय को फर्श पर गिरते हुए देखा गया।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


