फल का ठेला लगाने पर हुए विवाद में मारपीट, युवक की मौत

फल का ठेला लगाने पर हुए विवाद में मारपीट, युवक की मौत

फल का ठेला लगाने पर हुए विवाद में मारपीट, युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 21, 2021 12:56 am IST

नोएडा (उप्र),20 अगस्त (भाषा) नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 स्थित बाजार में कथित तौर पर ठेला लगाने को लेकर दो लोगों में मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि भंगेल गांव में रहने वाला कासिम फल का ठेला लगाता था। शुक्रवार की शाम को सेक्टर 82 में फल का ठेला लगाने को लेकर उसका फरमान नामक युवक से झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक दूसरे के ऊपर हमला किया। फरमान ने कासिम के ऊपर चाकू से वार कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते कासिम की मौत हो गई।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में