सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: August 28, 2021 4:05 pm IST

नोएडा (उप्र),28अगस्त (भाषा) नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा कट के पास शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में हरियाणा के रहने वाले युवक की मौत हो गई।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला नरेश (36 ) मोटरसाइकिल से फलैदा कट के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में