घरेलू विवाद के बाद व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की हत्या की, फिर खुदकुशी की
घरेलू विवाद के बाद व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की हत्या की, फिर खुदकुशी की
बुलढाणा, 26 मई (भाषा) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 35-वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद कथित तौर पर अपने चार बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला और बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह दर्दनाक घटना 24 मई को जलगांव-जामोद तहसील के राजुरा गांव में हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पत्नी से हुए झगड़े से गुस्साए विजय किराडिया ने अपने बेटे प्रीत (सात), बेटियों- प्राची (पांच) एवं पूर्वी (चार) और एक अन्य बेटे पीयूष (दो) को एक खेत में बने कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद भी अपनी जान दे दी।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश

Facebook


